छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल का हुआ राजतिलक..

रायपुर,काकाख़बरीलाल। छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही राज्यपाल ने टी.एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

भूपेश बघेल का परिचय

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से अपनी शाख जमाये रखी बीजेपी पार्टी को चौथे विधानसभा चुनाव में आखिरकार हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को केवल 15 सीटों में ही सिमटा दिया। आपको बता दें के छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा हैं और बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। पर आज 2018 में कांग्रेस के पास 65 सीटों के साथ पूर्णबहूमत है जिससे कांग्रेस की सरकार बन गयी है और छत्तीसगढ़ के तिसरे मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने आज 17 नवम्बर को शपथ लिया।
आज हम आपको छत्तीसगढ़ के मुखिया बेटा भूपेश बघेल के जीवन परिचय के बारे में बताते है।

छत्तीसगढ़ के तीसरे नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को राजधानी रायपुर में हुआ। उनके पिता नंदकुमार बघेल दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक हैं।

भूपेश बघेल तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश की विधानसभा के लिए पहली बार वर्ष 1993 में विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1998, वर्ष 2003 और वर्ष 2013 में भी विधायक के रूप में क्रमशः मध्यप्रदेश और राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ की विधानसभा में पाटन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। श्री बघेल पांचवी बार इस वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आम चुनाव में पाटन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। साहित्य पठन, योग और खेल-कूद की गतिविधियों में उनकी विशेष अभिरूचि है। उन्होंने 19 जुलाई 2000 को रायपुर और 30 अगस्त 2000 को बिलासपुर में विशाल स्वाभिमान रैलियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सेलूद में छत्तीसगढ़ मनवाकुर्मी समाज द्वारा आयोजित वृहद सामूहिक विवाह समारोहों के सफल आयोजन में भी उन्होेंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भूपेश बघेल तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में वर्ष 1998 में मुख्यमंत्री से सम्बद्ध राज्य मंत्री और जनशिकायत निवारण विभाग के स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री के रूप में, वर्ष 1999 में परिवहन विभाग के मंत्री के रूप में और वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, पुनर्वास, राहत कार्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों के मंत्री के रूप में जनता को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दी। श्री भूपेश बघेल वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति और वर्ष 2014-15 में लोकलेखा समिति के सदस्य रह चुके हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!