पिथौरा

दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा द्वारा नेत्रदान जागरुकता संगोष्ठी एवं नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पिथौरा (काकाखबरीलाल) । पिथौरा राष्ट्रीय नेत्रदान महादान पखवाड़ा के अंतर्गत स्वयंसेवी सामाजिक संस्था दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा द्वारा नेत्रदान जागरुकता संगोष्ठी एवं नेत्रदाता परिजन सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय कन्या शाला पिथौरा में किया गया ।उक्त समारोह में मुख्य अतिथि चिरायु प्रभारी डॉ सुष्मिता खनूजा थी। अध्यक्षता शाला प्रबंध एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा पटनायक ने की । विशेष अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष सुमन अवस्थी, नेत्रदानदाता परिवार के सदस्य देवानंद पटेल(अरंड) , डॉ डी एन साहू , हेमन्त खुटे , त्रिलोक सिंह आजमानी एवं अग्रवाल समाज के संरक्षक कन्हैयालाल अग्रवाल मंचासीन थे ।आयोजन मंडल के प्रमुख सलाहकार डॉ डी एन साहू ने कार्यक्रम के आयोजन उद्देश्य एवं उसके प्रभाव पर विस्तारपूर्वक जानकरी देते हुए कहा हम लोग विगत 18 वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से अथक प्रयास कर रहे है।नेत्रदान जागरूकता संगोष्ठी एवं नेत्रदान दाता परिजन सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ सुष्मिता खनूजा ने अपने उदबोधन में कहा कि आज हमारे देश में अधिकांश लोग दृष्टिदोष से पीड़ित हैं जिसका मुख्य कारण कार्निया का प्रभवित होना है। कार्निया के खराबी के कारण अंधत्व जीवन जी रहे हैं । उनकी नेत्र ज्योति दान में प्राप्त कार्निया के प्रत्यारोपण से लौटाई जा सकती है । हमारे देश में इसके लिए पर्याप्त संख्या में संसाधन तकनीकी क्षमता मौजूद है । मुख्य समस्या केवल दान में प्राप्त होने वाली कार्निया की कमी है ।शिक्षाविद एवं विचारक अतुल प्रधान ने कहा कि दिव्यांग मित्र मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से किए जा रहे कार्यों से मैं वाकिफ हूं । इनके द्वारा नेत्र जागरुकता को लेकर स्कूलों – कॉलेजों में जो अभियान चलाया जा रहा है उसका परिणाम आज परिलक्षित हो रहा है । उन्होंने बच्चों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि हमारे मरने के बाद भी कोई ना कोई हमारी आंखों से दुनिया को देखेगा। उन्होंने नेत्रदान संकल्प पत्र भरने का आग्रह सभी से किया।सामाजिक कार्यकर्ता एवं गुरूसिंघ सभा के सचिव त्रिलोक सिंह आजमानी ने कहा कि मरने के बाद हमारे शरीर का कोई मोल नहीं रह जाता। इसलिए नेत्रदान के साथ-साथ देहदान के लिए भी सामाजिक पहल करनी चाहिए।विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन अवस्थी ने कहा कि हमारे देश में दृष्टिहीनों की संख्या सर्वाधिक है। इसलिए नेत्रदान जरूर करें ।विशिष्ट अतिथि एवं नेत्रदाता परिवार के सदस्य देवानंद पटेल ने नेत्रदान उपरांत अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में भी मैंने संयम नहीं खोया । मैंने अपने इकलौते पुत्र उमेश पटेल का देह दान करना चाहता था किंतु मेरी मंशा नेत्रदान तक ही सिमट कर रह गई। अपने पुत्र के नेत्रदान कर आज मैं इस समारोह में आत्मिक खुशी महसूस कर रहा हूं । मुझे गर्व है कि मेरे एक बेटे के नेत्रदान से किसी अन्य के दो बेटे दुनिया को देख रहे हैं ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शाला प्रबंध एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा पटनायक ने कहा कि सेवाभावी संगठन एवं सरकारी प्रयास से लोगों में नेत्रदान के लिए जागरूकता बढ़ रही है । राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत योजना एवं प्रबंधन प्रभारी हेमन्त खुटे के संयोजन में इस वर्ष प्राथमिक स्तर पर चित्रकला ,माध्यमिक स्तर पर नारा लेखन ,एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर निबंध लेखन कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया गया जिसके विजेताओं को प्रशस्ति पत्र , मेडल देकर सम्मानित किया गया।निबंध लेखन कार्यक्रम में किरण पटेल कक्षा 11वीं प्रथम, भूमिका पटेल कक्षा 11वीं द्वितीय, नारा लेखन में नम्रता कोसरिया कक्षा 7वीं प्रथम ,गीतू निषाद कक्षा 8वीं द्वितीय, चित्रकला में लक्ष्मी कक्षा 4थी प्रथम एवं डूमेन्द्र 5वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।संबंधित संस्था के प्रधान पाठक नरेश नायक द्वारा व्यक्तिगत पहल करते हुए जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क जूते- मोजे वितरित किये जिसमे 10 छात्राएं लाभान्वित हुई ।सम्मान समारोह के अवसर पर सत्र 2018-19 में पिथौरा अंचल के दो और नेत्रदाता परिवार के सदस्यों का सम्मान मुख्य अतिथि डॉ सुष्मिता द्वारा शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर किया ।जिसमे उमेश पटेल एवं देवेंद्र साव के परिजन शामिल है ।इसी कड़ी मे स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिरायु योजना के अंतर्गत लगातार कार्य करने हेतु चिरायु प्रभारी डॉ सुष्मिता खनूजा को दिव्यांग मित्र मंडल पिथौरा की ओर से शाल, श्रीफल ,मोमेंटो भेंट किया ।कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग मित्र मंडल के संयोजक बीजू पटनायक ने किया तथा उपस्थित जनों का आभार संस्था प्रमुख नरेश नायक ने माना।इस दौरान शासकीय प्राथमिक कन्या शाला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की समस्त छात्राएं ,शाला प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण एवं स्कूल स्टाफ की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!