पिथौरा: कंटेनर वाहन से सामान हुआ पार पुलिस जांच में जुटी

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कंटेनर वाहन से सामान चोरी का मामला सामने आया है।राहिल खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी ग्राम सुकपुरी जिला नूंहू का रहने वाला है । Tejas cargo india private Limited कंपनी में डाक पार्सल कंटेनर वाहन क्रमांक HR 38 AK 3554 का ड्राईवर ने। जिसे विगत 06 माह से चला रहा है। अपने कंटेनर वाहन से दिनांक 31/03/2026 को कोलकाता से Allcargo Logisticsका 65 यूनिट Goods डॉकेट सामान TSC No. CCUOTSC25020076 लोड करके नागपुर और मुंबई के रास्ते भीवंडी में खाली करने के लिये निकला था। दिनांक 02/04/2026 के रात्रि में करीबन 11:00 से 12:00 बजे के बीच पिथौरा के आसपास एनएच 53 में कंटेनर वाहन HR 38 AK 3554 के पिछले दाहिने तरफ के दरवाजा में लगे सील एवं ताला को चलती वाहन में अज्ञात चोर द्वारा तोड़कर गाडी में रखे गुड्स सामान की चोरी किया । तत्काल घटना की सूचना अपने मालिक व आफिस में दिया था। लेकिन क्या सामान चोरी हुआ था इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। फिर नागपुर डिपो में जाकर गाडी के पूरे माल का स्कैनिंग करवाया तब ज्ञात हुआ कि गाडी में रखे Docket No- 216798189, 216802886, 216802893, 216802947 कीमती जुमला 2,67,837 रूपये का सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया है। पुलिस ने 305(c)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























