पिथौरा

पिथौरा : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन समारोह कल

 

नंदकिशोर अग्रवाल ,काकाख़बरीलाल @पिथौरा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा द्वारा दीपावली मिलन समारोह कल रखा गया है जिसमें जनप्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकारगण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस संदर्भ में महासचिव नंदकिशोर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया दिवाली मिलन समारोह सुबह 11 बजे से स्थानीय वन काष्ठगार में शुरू होगा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकारगण , साहित्यिक समाज अन्य समाज प्रमुख एवं नगर के समाजसेवी समेत नगर गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे । नंदकिशोर ने आगे की जानकारी देते बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठजन एवं क्षेत्र के वीर जाबाज जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र में क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है ,अन्य क्षेत्र में भी योगदान देने वाले का सम्मान संघ के द्वारा किया जाएगा । दीपावली मिलन का आयोजन कई वर्षों से किया जाता है जिसमें एक ही मंच के विभिन्न दल के लोग एक साथ भागीदारी निभाते है नगर में सकारात्मक प्रभाव देखने मिलता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!