पिथौरा

तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन धूमधाम से किया गया ।

संतोष गुप्ता पिथौरा

        पिथौरा / समीपस्थ लहरौद में त्रिदिवसीय गायत्री महापुराण कथा का आज यज्ञ अनुष्ठान के साथ समापन किया गया ।
       इस अवसर पर प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई पश्चात प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान गायत्री शक्तिपीठ से आमंत्रित तुकाराम पटेल ने कथा वाचन करते हुये जीवन जीने की कला व परिवार में शांति समन्वय बनाये रखने आचार विचार को सादगी पूर्ण बनाये रखते परिवार संचालन की बात कही साथ ही उन्होंने प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से यज्ञ में अपने अपने बुराइयों काम क्रोध लोभ मोह का त्याग करने का आव्हान किया । जिससे समाज सुसंस्कृत बने ।

    संगीत मय गायत्री पुराण कथा के दौरान राम सिंग नागवंशी , पक्लूराम बरिहा , दशरथ पटेल , झन्न राम पटेल ने आदि ने भक्ति पूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी जिससे श्रद्धालु झूम उठे । भजन मंडली को गायत्री परिवार से जुड़े योगेन्द्र दीवान व श्रीमती गोदावरी दीवान  ने श्रीफल व गमछा प्रदान कर सम्मानित किया । समापन बाद भव्य आम भंडार का भी आयोजन किया । जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।

        इस आयोजन को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ व ग्रामवासियों का अमूल्य सहयोग रहा ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!