पिथौरा

पिथौरा वार्ड क्रमांक 8 में तीज मिलन उत्सव की धूम, पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल @पिथौरा। नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 8 में तीज पर्व के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज मिलन उत्सव एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद श्रीमती हेमलता सागर निषाद के नेतृत्व में वार्ड वासियो के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें वार्ड की महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पिछले पांच वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम ने वार्ड में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का सराहनीय संदेश दिया है। उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का विशेष आकर्षण रहा। इसमें बोरा दौड़, लोटा दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, कबड्डी सहित कई रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन खेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड की महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती हेमलता सागर निषाद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति, परंपराओं एवं पारंपरिक खेलों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है, साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और एकता को सुदृढ़ करना भी है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में संतोषी ठाकुर, इंदु निषाद, खिलेश्वरी यादव, यशोदा यादव (मंच संचालन), गीता साहू, अनिशा प्रवीण, सेफाली घोष, चमेली निषाद, नीरा निषाद, प्रेमलता निषाद, जगेश्वरी निषाद, प्रतिभा निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!