पटेवा: फार्म हाऊस में चोरो ने बोला धावा ले उडे़ सामान

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत फार्म हाऊस में चोरी का मामला सामने आया है भेखराम पटेल ने पुलिस को बताया कि ग्राम नरतोरा थाना पटेवा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है । बिजली आफिस के पास ग्राम नरतोरा में फार्म हाऊस है, जहां एक कमरा में 02 बोरी धान, 03 नग सबमर्सिबल पम्प 5 HP, 02 नग धान उड़ाने का पंखा, 03 नग चेप कटर मोटर व अन्य कृषि संबंधी सामान हो रखा था । ज्ञात हो कि दिनांक 16/06/2025 को रात्रि 10.00 बजे अपने कृषि फार्म के कमरा में ताला बंद कर अपने घर चला गया था । दिनांक 17/06/2025 को सुबह 06.00 बजे अपने कृषि फार्म गया, तो देखा कि कृषि फार्म कमरा का ताला टुटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो कमरा अंदर रखे कृषि संबंधी सामान 02 बोरी धान, 03 नग सबमर्सिबल पम्प 5 HP, 02 नग धान उड़ाने का पंखा, 03 नग चेप कटर मोटर नही था । उक्त सभी सामान को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिनांक 16-17/06/2025 के रात्रि में चोरी कर ले गया है । जिसका आस पास पता तलाश करते रहा, जिसका पता नही चला पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























