सरायपाली :शुभा नर्सिंग होम में हुआ सफल सिजेरियन ऑपरेशन महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

सरायपाली।शुभा नर्सिंग होम में एक अत्यंत गंभीर स्थिति में भर्ती गर्भवती महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों (ट्रिप्लेट्स) को जन्म दिलाया गया। महिला की हालत अत्यंत नाजुक थी और तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी।
इस जटिल सिजेरियन ऑपरेशन का नेतृत्व किया प्रसिद्द स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता पटेल (डायरेक्टर शुभा नर्सिंग होम ) ने। उन्हें ऑपरेशन के दौरान एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. भगेश्वर पटेल( संचालक शुभा नुर्सींग होम ) का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। शुभा नर्सिंग होम की पूरी मेडिकल टीम ने समय रहते कार्य करते हुए माँ और तीनों नवजात शिशुओं की जान बचाई।
फिलहाल, तीनों बच्चे पूर्णतः स्वस्थ हैं और माँ भी तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। यह सफलता शुभा नर्सिंग होम की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, कुशल डॉक्टरों और संकल्पित टीम वर्क का सजीव उदाहरण है।



























