नौकरी :प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पद पर भर्ती निकली

आईबीपीएस में प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पद पर भर्ती निकली है। यदि आप आईबीपीएस में नौकरी चाहते हैं तो वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पद पर सिलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा। इसका आयोजन 14 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 10 बजे के बीच होगा।योग्यता
उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस में बीटेक/एमसीए या बीएससी आईटी/बीसीए किया होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 23 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को अपने ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उसकी 2 सेट फोटोकॉपी लेकर उपस्थित होना है। साथ ही ए-4 साइज पर लिखा अप्लीकेशन भी लेकर जाना है।
वॉक इन इंटरव्यू का पता
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन
आईबीपीएस हाउस, 90 फीट डीपी रोड़
ठाकुर पॉलिटेक्निक के पीछे, कांदीवली, मुंबई- 400101























