छत्तीसगढ़

मां-बेटे की पिटाई

भिलाई में नशे में धुत दो युवकों ने पत्थर मारकर एक कार का कांच फोड़ दिया। जब कार चालक ने इसका विरोध किया, तो उन लोगों ने बाइक रोककर युवक और उसकी मां की जमकर धुनाई कर दी। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर निवासी विवेक मिश्रा ने बताया कि फेब्रिकेशन इंडस्ट्री में काम करता हूं। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को वो अपनी मां के साथ कार CG 07 BL 6481 से होली का सामान खरीदने के लिए पॉवर हाउस मार्केट जा रहा था। शाम 5.30 बजे वो जैसे ही गौरव पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो बाइक में सवार दो लड़के आ गए और कार के आगे आगे चलने लगे। विवेक ने हार्न बचाकर उनसे पास मांगा, लेकिन वो साइड नहीं दे रहा था। विवेक ने जब गाड़ी की स्पीड तेज कर कार को निकाला तो पीछे बैठा युवक अपने हाथ में पत्थर पकड़ा था। उसने उस पत्थर को कार के विंडो ग्लास में मारा। इससे कांच टूट गया।  विवेक ने कार रोकर इसका विरोध किया तो उन लड़कों ने विवेक से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब विवेक की मां ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी मां को भी बुरी तरह मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!