रायपुर

छत्तीसगढ़ के युवाओं ने तैयार किया म्यूजियम एल्बम

दुर्ग (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं है। यहाँ के कलाकारों ने छोटे से शहर से बड़े रियलिटी शो तक मे अपना परचम लहराया है। ऐसा ही एक छोटा सा प्रयास दुर्ग के युवाओं ने किया है जिससे वो लोगो का मनोरंजन कर सके वहीं म्यूजिक एलबम की सहायता से उनके दिलों में जगह बना सके। तेरा मेरा नाम के म्यूजिक एल्बम की लॉन्चिंग कल शाम दुर्ग- भिलाई के चिखली रोड स्थित एमपी हाल में की गई।
यह एलबम शहर के युवाओं की टीम ने मिलकर किया जिसकी शूटिंग अंडमान निकोबार द्वीप के मुश्किल भरे लोकेशन पर की गई। इस एल्बम के डायरेक्टर उमेश नायक बताते है कि 6 महीने पहले बने इस एल्बम को आने में लॉक डाउन की वजह से इंतज़ार करना पड़ा क्योंकि इस एल्बम का शुरुआत और अंतिम दृश्य शूट होना था जिसे बाद में ही छःग के जिलों में शूट किया गया। वहीं इसके एक्टर विपिन कुमार और एक्ट्रेस कविता राव ने बताया कि हम लोग यहाँ के लोगो के लिए कुछ करना चाहते थे और छोटे शहर का होंने की वजह से कई दिक्कतें आयी आज अगर हम बॉलीवुड या किसी अन्य सफल फ़िल्म उद्योग वाले शहरों से होते तो स्थितियां कुछ और ही होती। इस एल्बम को बनाने में डी ओ पी/एडिटर आशुतोष भूवाल, रिषभ, तरुण, क्षितिज, वेदान्त, तन्मय, तनु, हरीश भट्ट, प्रिया भट्ट और पूरी टीम का बहुत ही योगदान है और प्रदेश के लोगो के लिए हम इस तरह का मनोरंजन आगे भी लाते रहेंगे। भले ही छालीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री उतनी विकसित नही हो पाई है, जितना कि दुसरे राज्यो के फ़िल्म और मनोरंजन उद्योग और वहाँ के कलाकार व तकनीक है पर यहां के युवाओं की मेहनत और काम भी काबिले तारीफ है उनका एलबम किसी भी बॉलीवुड के एलबम को टक्कर देने का माद्दा रखता है बस उन्हें जरूरत है तो प्रदेश के जनता के सहयोग की।
यह है युटुब लिंक
https://youtu.be/IYNEBpcclLE

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!