बसना

बसना:पत्थर एवं डंडा से मारपीट मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत  गाली गलौज कर पत्थर एवं डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है।विकास यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बामडाडीह में रहता है ड्रायवरी का काम करता है चनौरडीह के अश्वनी प्रधान का जेसीबी चलाता है कि दिनांक 16/05/2025 को सरायपाली मेदनीपुर के तेजराम प्रधान के जमीन में अवैध कब्जा हटाने के लिये किराये पर जेसीबी लेकर गया था। कब्जा हटाते समय गांव के अमित साहू, गंगाधर साहू , बलोचन साहू , सत्यानंद यादव एवं अन्य लोग आये और हमारे मकान को क्यो तोड रहे हो कहकर सभी एकराय होकार  गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये मकान क्यो तोड रहा है जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये आये और वे सभी अपने हाथ में रखे डंडा और पत्थर से जेसीबी के चारो तरफ के कांच को तोडकर नुकसान किये है तथा अमित साहू अपने हाथ में रखे पत्थर से मार दिया जिससे म सिर में चोट लगकर खुन निकल गया किसी तरह  अपने आप को बचाया। घटना को तेजराम प्रधान, रघुवीर प्रधान, श्याम प्रधान, तपनो प्रधान देखे व बीच बचाव किये है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!