बागबाहरा
बागबाहरा: ईंट के टुकडे से ड्रायवर पर हमला

बागबाहरा. आरक्षी केद्र में सोहन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सुनसुनिया थाना बागबाहरा का निवासी है। ड्रायवरी का काम करता है। दिनांक 29/09/2023 को शाम करीब 05:00 बजे गांव में गणेश विसर्जन हो रहा था वह गांव के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल के सामने खडा था उसी समय गांव के कमलेश ठाकुर एवं रामचरण नायक आये और पुरानी रंजिश की बात को लेकर दोनो एक राय होकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये है, रामचरण नायक द्वारा पास में पडे ईंट के टुकडे से फेंक कर मारा जिससे बांयी आंख के ऊपर चोट लग कर खून निकलने लगा। मारपीट को देख कर दोस्त टिकेश्वर, खगेश निषाद बीच बचाव किये है पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























