महासमुंद : जिले के चार जरूरतमंद लोगों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 04 जरूरतमंद लोगों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद के नया रावण भाठा, कुम्हार पारा निवासी श्री रमेश सिंह ठाकुर, बागबाहरा वार्ड क्रमांक 5 निवासी श्री मनीलाल कंवर, जगरीशपुर के श्री ओजप्रकाश नारायण एवं पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम खुटेरी निवासी श्री सुरेश कुमार ध्रुव के लिए राशि स्वीकृत किए है।
संबंधित हितग्राहियों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

























