छत्तीसगढ़
सांकरा: 65 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विनोद कुमार मिंज के निर्देशन में आज दिनाँक 03/04/2022को, मुखबिर सूचना पर *(1)दिलीप मुंडा पिता समारू मुंडा उम्र 41 वर्ष साकिन सागुनढाप कोड़ाकटेल पारा थाना सांकरा* के कब्जे से छोटे-बड़े कुल 07 प्लास्टिक जरीकेन में *65 लीटर* हाथ भट्ठी निर्मित देशी महूआ शराब कीमती 13000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही
थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव के मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक अखिल साहू, आरक्षक प्रदीप पाढ़ी, दिलीप पटेल, रमाकांत साहू,बलराम ध्रुव, कमल साहू, महिला आरक्षक हेमलता सिदार आदि थाना सांकरा स्टाफ का योगदान रहा।
AD#1
























