पटेवा: अज्ञात कार ने छिन्दौली चौक के पास रोड़ क्रास कर रहे यूवक को मारी ठोकर

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात कार चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड़ क्रास कर रहे यूवक को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।ढेलूराम सेन ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जोरातराई कमारडेरा थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । घरेलू काम करता है । कक्षा पांचवी तक पढा लिखा है । दिनांक 09/01/2025 को लड़का रमेश सेन राशन सामान खरीदने झलप गया था, जो सामान खरीद कर वापस ग्राम जोरातराई कमारडेरा आ रहा था कि शाम करीबन 06 बजे NH 53 रोड छिन्दौली चौक के पास पैदल रोड क्रास कर रहा था कि उसी समय झलप की ओर से आ रही अज्ञात कार के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर लड़का रमेश सेन को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसके सिर, छाती एवं कमर में चोटे आयी है । लड़का रमेश सेन को ईलाज हेतु सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया । घटना को विनोद दीवान, पुनेश बरिहा एवं आने जाने वाले लोग देखे है । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















