
सारंगढ़ से ओमकार केशरवानी की रिपोर्ट
सारंगढ़ // के समीपस्थ ग्राम भौरादादर में टेनिश क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसका आज फाइनल मुकाबला शिम्बा इलेवन सारंगढ़ और बेमिशाल हरदी के बीच खेला गया जिसमें बतौर अतिथि सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व सेवा सहकारी समिति गाताडीह अध्यक्ष गनपत जांगडे, सरपंच प्रतिनिधि रामचरण कुर्रे,पंचगण व ग्रामीणों की उपस्थिति में समापन समारोह आयोजित हुआ फाइनल मुकाबले में बेमिशाल हरदी की टीम ने निर्धारित ओवर में महज 49 रन बनाकर मामूली सा लक्ष्य दिया जिसे शिम्बा इलेवन सारंगढ़ ने आसानी से खेल कर बेमिशाल हरदी को मात दी और उसके बाद पुरूस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ मुख्य अतिथि गनपत जांगडे व साथियों ने प्रथम विजेता टीम को 15 हजार 5 सौ 51 रूपये व द्वितीय विजेता को 7 हजार 5 सौ 51 रूपये से पुरूस्कृत किया उसके बाद गनपत जांगड़े ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का यह फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा लेकिन खेल में हार जीत तो लगी रहती है दोनों टीमों को बधाई और मेहनत करें परिणाम अवश्य अच्छा आएगा ,आयोजन समिति सहित उपस्थित खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को बधाई दी ।

























