पिथौरा

तालाब में डूबने से युवक की मौत ।

पिथौरा । समीपस्थ ग्राम चांदापारा में 18 वर्षीय दिव्यांग युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर लाश परिजनों को सौंप दी ।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गड़ बेड़ा के आश्रित ग्राम चांदापारा निवासी कोमल बरिहा पिता ईश्वर बरिहा 4 जुलाई की शाम 5 बजे के लगभग पास ही के तालाब में घर से बाल्टी , कपड़ा लेकर गया था पर देर रात तक भी घर वापस नही लौटने पर परिजन परेशान हो खोजने निकले ग्रामीणों की जानकारी से तालाब पहुँच कर ढूंढने का प्रयास किया तो देखा बाहर कपड़े व बाल्टी रखा है जिस पर परिजनों को तालाब में डूबने का संदेह होने पर तालाब में ग्रामीणों की मदद से जाल फेंक कर पता लगाया गया पर जाल में कुछ नही आने पर बांस डालकर भी खोजा गया जिससे पता चला की व्यक्ति पानी में डूब गया है जिसे बड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों की मदद से रात 9.30 के लगभग लाश तालाब से निकाली गई जिसे रातभर पुलिस संरक्षण में रख आज सुबह अंत्येष्ठि की गई ।घटना के संबंध में सरपंच प्रीतम साहू व ग्रामीणों ने बताया कि बीएसएल कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण के लिये तालाब से मुरम निकाला गया था जिससे अलग अलग जगह गहरे खड्डे हो गये है कही 3 कही 4 फीट जानलेवा गड्ढे है युवक की जहाँ डूबने से मौत हुई है वहाँ लगभग 10 फीट गड्ढे थे । जिस पर ग्रामीणों ने तालाब को व्यवस्थित कर देने की मांग की थी पर आज तक तालाब को ठीक नही किया गया है । ग्रामीणों ने शीघ्र ही कंपनी को तालाब को ठीक करने की मांग की है जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे । आज घटना को लेकर ग्रामीणों में बीएसएल कंपनी पर आक्रोश दिखा था ग्रामीण चक्का जाम , आंदोलन की स्थिति में थे पर आपसी समझाइस के चलते मामला शांत हुआ ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!