खरसिया

आलोक इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल सहित कई फिल्मी सितारे होंगे शामिल

ब्यूरो चीफ डिग्री लाल जगत की रिपोर्ट…..

27 जनवरी शाम 6:30 बजे वार्षिकोत्सव नन्ही दुनिया का होगा आयोजन

काकाखबरीलाल/खरसिया:-खरसिया के प्रतिष्टित उद्योगपति मुरलीधर अग्रवाल(संचालक)एवं सना बजाज(डायरेक्टर) आलोक इंटरनेशनल स्कूल ग्राम रजघट्टा ख़रसिया का वार्षिक उत्सव दिनाँक 27 जनवरी सोमवार को शाम 6:30 बजे से आयोजित किया गया है उक्त वार्षिकोत्सव कार्यक्रम नन्ही दुनिया मे बतौर मुख्य अतिथि उमेश नंदकुमार पटेल(उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन),विशेष अतिथि-धरम सिंह देओल(महान फ़िल्म अभिनेता धर्मेन्द्र),प्रसिद्ध फिल्मी (विलेन रोल) रंजीत, फ़िल्म जगत के जाने माने कोरियोग्राफर,फ़िल्म दुनिया के जाने माने संगीतकार राज आशू विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

उक्त वार्षिक उत्सव कार्यक्रम नन्ही दुनिया को सफल बनाने के लिए आलोक इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक मुरलीधर अग्रवाल एवं आलोक इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर सना बजाज सहित आलोक इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन एवँ स्टाफ जोर शोर से लगे हुए है। ख़रसिया के ग्राम रजघट्टा में संचालित उक्त डिजिटल स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। स्कूल में पड़ने लिखने वाले छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर स्कूल में विशेष आयोजन किये जाते हैं।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!