खरसिया

लायंस क्लब खरसिया सिटी द्वारा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा का स्वागत किया गया

– डिग्रीलाल जगत

  • भारी बारिश के बावजूद अग्र बन्धुओ ने भारी संख्या में हिस्सा लिया

खरसिया (काकाखबरीलाल) । दिनाँक 29 /9/2019 को खरसिया नगर के अग्रवाल समाज के सबसे बड़े सामाजिक पर्व अग्रसेन जयंती के अवसर पर नगर में महाराज अग्रसेन जी की भरे बारिश में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों अग्र बंधुओं ने नाच गान के साथ पूरे नगर में महाराज अग्रसेन जी के शांति संदेश का प्रचार किए ।

भरी बारिश में सभी अग्र बंधुओं का उत्साह देखने लायक था ।
इस शुभ अवसर पर लायंस क्लब खरसिया सिटी भी पुनीत कार्य का भागी बना ।
लायंस क्लब के सदस्यों ने भरी बारिश में शोभा यात्रा मे शामिल हुए सभी अग्र बंधुओं को जलपान, पेय पदार्थ और विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्वों का वितरण किया, जिसमें समाजसेवी लायन अनिल अग्रवाल जी एवं उनके परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

लायंस क्लब द्वारा किए सेवा कार्य से नगर के सभी अग्र बंधु बहुत खुश हुए और लायंस क्लब को इस सेवा कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद प्रदान किए ।

साथ ही क्लब अध्यक्ष लायन डॉ हितेश गवेल ने इस सेवा कार्य मे शामिल सभी लायन सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट की लायन पिन लगाकर सम्मानित किये,,तथा इस सेवा कार्य मे विशेष सहयोग के लिए बालाजी ट्रेडर्स के ओमप्रकाश जी गोयल को क्लब के बैच पहनाकर धन्यबाद दिए।
इस पुनीत कार्य में लायंस क्लब खरसिया सिटी के अध्यक्ष ला. डॉ हितेश गवेल, सचिव ला. सुन्दरमल चंदवानी, कोषाध्यक्ष ला. रमेश कबूलपूरियां, ला.रामनारायण सोनी,ला. सुनील बंसल,ला. शिव अग्रवाल,ला. ऋषि अग्रवाल,ला. आयुष गोयल,ला. दुर्गेश ठक्कर एव अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!