खरसिया

तेज बारिश पर हौसलों की जीत : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बौद्ध विहार कोसीर में पौधारोपण किया गया

खरसिया (काकाखबरीलाल) । लगातार दिनभर तेज बारिश होते रहने के बावजूद भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बौद्ध विहार में पौधारोपण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रगतिशील छत्तीसगढ सतनामी समाज संगठन युवा प्रकोष्ठ खरसिया के वरिष्ठ सलाहकार एवं संगठन के कोषाध्यक्ष दिलीप कुर्रे सर के पहल पर संगठन के बैनर तले 40 से अधिक पौधे जिनमें पीपल, नीम, अमरुद, आम, कठहर, जामुन जैसे पौधे थे बौद्ध विहार में रोपित किए गए।

संगठन अध्यक्ष इंद्रा बघेल एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश घृतलहरे के नेतृत्व तथा नवसृजन साहित्य एवं कला मंच खरसिया के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद हुसैन, बौद्ध विहार भंते जी, सचिव नरेंद्र कुर्रे, अरविंद बंजारे, युवराज बंजारे, संतोष कुमार वर्मा, गोलू सिदार ने भरपूर उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए युवा प्रकोष्ठ संरक्षक राकेश नारायण बंजारे ने कहा कि बुद्ध का संदेश मानवता का संदेश है, शांति का संदेश है। विश्व को इसकी सदैव आवश्यकता रही है और सदैव रहेगी। आज बौद्ध विहार में पौधारोपण करके शांति एवं मानवता के साथ-साथ हरियाली की ओर हमने कदम बढ़ाया है जिसके लिए साथीगण बधाई के पात्र हैं।

मनमोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रकृति का श्रृंगार भी हम सब की जिम्मेदारी है। आज बौद्ध विहार में पौधारोपण कर असीम शांति का अनुभव हुआ।

शमशाद हुसैन ने कहा कि भरी बरसात में बौद्ध विहार कोसीर में पौधारोपण साथियों के जज्बे को बयां करता है। बहुत खुशी हुई आज कि हम सबने मिलकर पौधारोपण करके विहार की हरियाली बरकरार रखने में अपना योगदान दिया।

अरविंद बंजारे ने कहा कि सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेगा।

नरेंद्र कुर्रे ने इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

युवराज बंजारे ने कहा कि बौद्ध समता संदेश यात्रा में यहां आते रहे हैं आज पौधारोपण भी किया गया बहुत शांति अनुभव हुई।

वरिष्ठ सलाहकार दिलीप कुर्रे ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के जज्बे को बरकरार रखते हुए निर्धारित दिवस और समय में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सब ने मिलकर कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!