जिला पंचायत रायगढ़ के जन सूचना अधिकारी के सामने नियम हुए बेकार

खरसिया (काकाखबरीलाल)। आरटीआई कार्यकर्ता डिग्री लाल जगत ने सूचना के अधिकार के तहत जिला पंचायत के जन सूचना अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में छाया प्रति उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया थाl गत दिनांक 26/06/2019 को मांगी गई सूचना की जानकारी नियत एक माह के भीतर मिल जानी चाहिए लेकिन जिला पंचायत के जन सूचना अधिकारी ने अपनी जवाबदारी नहीं समझा आवेदक को जब जानकारी नहीं मिली तो प्रथम अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपील की गईl जब जिला पंचायत के जन सूचना अधिकारी को जानकारी मिला कि आवेदक प्रथम अपील किया हैl तब कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिव जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला पंचायत रायगढ़ ने पत्र लिखकर दिनांक 28/08/2019 आपके द्वारा चाही गई जानकारी लगभग160 पेज की है।
प्रत्येक पेज 02 रुपये की दर से 320 रुपये जिला पंचायत के संबंधित शाखा में जमा कर जानकारी कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है ।पत्र लिखकर जन सूचना अधिकारी द्वारा आवेदक को गुमराह किया जा रहा है इससे स्पष्ट पता चलता है कि जवाबदेह अधिकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रति कितना गंभीर हैं।

























