रायपुर:डॉक्टरी की फर्जी डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी,गिरफ्तार

रायपुर(काकाखबरीलाल)। पुलिस ने डी.ए.एम.एस.की डॉक्टरी डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी को 40 हजार रूपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर लिया गया है।
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहाँ जनकदास सोनवानी की शिकायत पर शैलेन्द्र कुमार ग्वालरे को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शैक्षणिक संस्थान खोलकर फर्जी डिग्री बांटने का काम करता था। आरोपी मठपारा में कार्यालय खोलकर ठगी का काम कर रहा था। आरोप है कि शैलेन्द्र कुमार ग्वालरे ने अपने कार्यालय से कई युवकों को बीएएमएस बी फार्मा सहित कई डिग्रियां पैसे लेकर बांटे थे। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर लिया है।
इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि- ‘आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जाँच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।’



























