पिथौरा

नवोदय अभ्यास परीक्षा फिरगी में 216 बच्चे शामिल

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। शासकीय प्राथमिक शाला फिरगी वि.ख.बागबाहरा में रविवार को नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे झलप, पिथौरा,तेंदूकोना,बागबाहरा,
महासमुन्द और आसपास के 216 बच्चों ने पंजीयन करा परीक्षा में भाग लिया नवोदय अभ्यास परीक्षा कराने का उद्देश्य बच्चो के पूर्व तैयारी का आंकलन करना एवं गलतियो को सुधार करना था शिक्षक परसराम ठाकुर,रामलाल पटेल द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष से नवोदय परीक्षा का पैटर्न बदल गया है एवं ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित किया जाता है ।

इसमे ओएमआर शीट भरना एवं पूर्व तैयारी की कमियों को दूर करने के उद्देश्य से अभ्यास परीक्षा का आयोजन कराया गया नवोदय परीक्षा विगत वर्ष से 80 प्रश्न का होता है जिसमे मानसिक योग्यता परीक्षण,अंकगणित भाषा परीक्षण करके 100 अंक निर्धारित होता है इन्ही सब बारीकियों को बताने एवं पूर्वाअभ्यास के लिये अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया बागबाहरा विकासखण्ड शिक्षाआधिकारी केआर कोवाची द्वारा बच्चो को नवोदय से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया साथ ही शाला विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से सभी परीक्षार्थीओ,पालको,शिक्षको के लिये भोजन की व्यवस्था किया गया परीक्षा के सफल आयोजन मे मुनगासेर संकुल समन्वयक नैनसिंह चक्रधारी,शिक्षक हुमन सिंह ठाकुर शिक्षिका श्रीमती हेमलता बरिहा,शिक्षक दामोदर यादव खेमसिंह यादव केदार साहू खेदूराम कोसरिया ईश्वर बरिहा उत्तम सिंह धृतलहरे रविन्द्र फुटान तरुण कुमार साहू रविशंकर साहू लुकेश ध्रुव ओमप्रकाश ध्रुव आरक्षित बरिहा गौतम ध्रुव गोवर्धन भोई मनोहर साहू शाला विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियो का विशेष सहयोग रहा ।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!