गर्मी बढते ही तरबूज समेत ठंडे पेय पदार्थों कि बिक्री बढी

सरायपाली. अप्रैल माह के शुरू होते हि गर्मी अधिक बढ़ने लगी है. गर्मी से बचने के लिए लोग अपने पहनावे के अलावा खान-पान पर भी ध्यान दे रहे हैं. इन दिनों शरीर कि शीतलता प्रदान करने वाले पेय पदार्थों कि बिक्री काफी बढ़ गई हे. एक ओर तरबूज कि मांग अधिक हो रही है वही गन्ना रस बोतल बंद पेय लस्सी की मांग अधिक है. इन सब के बीच मशीन युग आने के बाद भी लोगों को मटके का पानी अधिक प्रिय है . इसी तरह गन्ना रस बेचने वाले ठेले भी शहर के विभिन्न जगह मे दिखाई दे रहे हैं. बिगत वर्ष कि भाति इस वर्ष तरबुजे कि दुकानो मे बढोतरी हुई है. इसके अलावा युवाओं का रुझान ठण्डे बोतल बंद पेय पदार्थों कि ओर अधिक है. इसी कारण पान ठेला, चाय ठेला, होटल व किराना दुकानों मे भी ठण्डा पेय पदार्थ बिक रहे है. ग्रामीण क्षेत्रों में तो साईकिल दूकानो मे भी ठण्डा पेय मिल जाता हे.
छतरसिग पटेल की रिपोर्ट



























