सरायपाली: व्यावसायिक शिक्षा के तहत पैरदान,थालदान,पर्दा निर्माण, बुनाई-कढाई का प्रशिक्षण


सरायपाली . विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुसमीसरार एवं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लांती में राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेश अनुसार एवं जिला शिक्षा कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एवं बीआरसी सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में पूर्व व्यावसायिक शिक्षा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को सामयानुसार कच्चे माल की उपलब्धता पर आधारित झाड़ू निर्माण का कार्य सिखाया जा रहा है जिसमें 91 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साल में निर्मित झाड़ू को वर्ष भर के लिए स्कूल सफाई के लिए रखने के बाद बचे हुए झाड़ू को मेला लगाकर उसे बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त करने की योजना है झाड़ू हर घर में लगने वाली एक आवश्यक वस्तु है। उपरोक्त उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक सुभाष बाघ तथा प्रभारी शिक्षक सुरेंद्र सोना द्वारा संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लाती में भी व्यावसायिक शिक्षा के तहत पैरदान,थालदान,पर्दा निर्माण, बुनाई-कढाई का प्रशिक्षण गांव के ही दीपिका बांक के द्वारा दिया जा रहा है। इस कार्य में बच्चे रुचि लेकर कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में प्रधान पाठक सत्यम स्वरुप पटेल, शिक्षक दुष्यंत कुमार पटेल, अजय अग्रवाल ,पद्मलया साहू का सहयोग मिल रहा है। उपरोक्त जानकारी विकासखंड नोडल प्रभारी योगेश साहू ने दी।

























