महासमुंद:तरपोंगी में उल्लास साक्षरता केंद्र का शुभारंभ

शासकीय प्राथमिक शाला तरपोंगी में
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास केंद्र का उद्घाटन व शुभारंभ किया गया । जिसमे असाक्षर लोगो को साक्षर करने के उद्देश्य से सभी नामांकित लोगो को साक्षरता केंद्र में बुलाकर स्वयंसेवी शिक्षकों से परिचय और साक्षरता केंद्र का अवलोकन कराया गया। असाक्षरो को साक्षर करने का उद्देश्य लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसमे साक्षरता से संबंधित TLM सामग्री,फ्लेक्स,खिलौना कॉर्नर,साक्षरता कॉर्नर, जादुई पिटारा, पुस्तकालय , रीडिंग कॉर्नर आदि अन्य चीजों से परिचय कराया गया। संकुल समन्वयक परमानंद निर्मलकर जी ने सभी असाक्षर लोगो को प्रेरित करते हुए अक्षर व संख्या ज्ञान के महत्व को समझाया और पढ़ने को कहा। प्रधान पाठक गायत्री चंद्राकार ने सभी को साक्षरता मिशन की जानकारी दी ।सहायक शिक्षक अमित कुमार उइके ने साक्षरता से संबंधित विभिन्न TLM , वर्कशीट,चार्ट पेपर ,जादुई पिटारा आदि साक्षरता के स्तर के वस्तुओं से परिचय कराया गया।
कार्यक्रम में परमानंद निर्मलकर संकुल केंद्र मोहंदी समन्वयक, गायत्री चंद्राकार प्रधान पाठक , अमित कुमार उइके सहायक शिक्षक ,भुनेश्वरी दीवान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, निशा दीवान और
टुमेश्वरी सेन (स्वयंसेवी शिक्षक ), श्रीमती भोली चंद्राकार,श्रीमती किरण साहू और नामांकित असाक्षर लोग उपस्थित हुए।




















