छत्तीसगढ़

अपने बेटे विवाह में अतिथियों संग जमकर थिरके सीएम बघेल

आज सीएम बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल का विवाह है। इस खुशी के मौके में सीएम भूपेश बघेल ने अपने बेटे की शादी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ जमकर डांस किया। इसके साथ ही कई राजनीतिक दिग्गजों पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री रुद्र गुरु के साथ जमकर थिरके है। सीएम का पूरा परिवार इस समय नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। जहां पर शादी की रश्में निभाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियां शुरू हुईं। इसके लिए सुबह से ही सीएम का परिवार तैयारी में जुटा हुआ था। बारात में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश के भी दिग्गज नेताओं का जमावड़ा है। इस शादी में महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी भी जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता रविवार को शादी में पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता रायपुर पहुंच गए है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!