ये बंधन तो प्यार का बंधन है : रॉयल किड्स स्कूल स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल @पिथौरा।रक्षाबंधन सेलिब्रेशन रॉयल किड्स स्कूल मे भाई बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षा बंधन को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमे सभी बहन छात्राओं ने सभी भाई छात्रों को राखी बांधी और भाईयों ने बहनो को उपहार दिए इस तरह सभी बच्चों ने मिलके वृक्षों को राखी बांधा और समझा की वृक्ष हैँ तो हमारा कल है हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा वृक्ष करते हैँ इन सभी के साथ राखी त्यौहार की गरिमा को बढ़ाया और विभिन्न प्रतियोगितायें जिसमे मेहंदी लगाना, राखी बनाना, राखी की थाली सजाना, पूजा की थाली सजाना, राखी क्राफ्ट इत्यादि के साथ अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर सदा बच्चों को मिलता रहता है प्राचार्या सुरेखा अवस्थी ने कहा रॉयल किड्स स्कूल की हमेशा प्रयासरत रहता है की बच्चों मे संस्कृतक मूल्यों को बढ़ावा मिले और बच्चे भारतीय संस्कृती को एक दृढ़ संकल्प के साथ आगे लेजाए और साथ ही साथ वृक्षारोपण के लिए भी प्रोत्साहित किया। 
विद्यालय के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट मिस्टर मोहम्मद सिराज ने बच्चों को राखी के लिए शुभकामनायें देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया तथा सभी शिक्षक शिक्षकाओं ने बच्चों की इन सब्बि गतिविधियों को पूर्ण करने मे अपनी सकारात्मक सहभागिता दिखाई और इस कार्यकर्म को सफल बनाया।


























