पिथौरा

पिथौरा के 15 वार्डों में सम्पन्न हुआ चुनाव… जानें कहा किस वार्ड में कितना हुआ चुनाव…

-नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा नगर (काकाखबरीलाल)। आज सुबह 6:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशी अपने अपने अभी कर्ताओं के साथ मतदान कार्यालय पहुंचे कथा उनको अपने अभिकर्ता के रूप में बैठाया 7:30 बजे से ही पिथौरा में मतदान अधिकारियों की उपस्थिति में मतदानशुरू हुआ। शुरू शुरू में मतदान धीमा देखा गया तथा बाद में मतदान अपने गति पर आया । जहां प्रशासन मतदान कराने के लिए अपनी तैयारी पहले से ही कर रहा था। वही प्रत्याशी भी मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए साम दाम दंड भेद का उपयोग कर अपने वार्डों में तमाम तरह के हथकंडे अपनाए । वहीं मतदान के अंतिम दिन प्रत्याशी घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने हेतु निवेदन करते नजर आए ।

मतदान के दिन सुबह से ही प्रत्याशी अपने अपने मतदान केंद्रों पर जम गए । वहीं मतदाता भी धीरे धीरे अपने घरों से निकलकर पूरे जोशो खरोश से मतदान हेतु मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए। इस दौरान मतदान करने हेतु वार्ड क्रमांक 6 से 92 वर्षीय वृद्धा श्री मति जानकी बाई जो कि विकाश ट्रेडर्स के संचालक श्री सुभाष अग्रवल की माता तथा वार्ड क्रमांक 11 में 82 वर्षीय श्री मति माहेश्वरी देवी भी जो कि सिंघल बर्तन भंडार के संचालक श्री अशोक अग्रवल की माता हैं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तथा मतदान हमारा हक है का नारा भी लगाया।इस दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम राजस्व श्री मरकाम तहसीलदार पिथौरा तथा पिथौरा पुलिस बल के साथ टीआई कमला पूसाम भी दिन भर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखीं। इस दौरान पूरे पिथौरा नगर में कुल 15 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ कहीं कोई हिंसा या झड़प की स्थिति निर्मित नहीं हुई। दिन भर के मतदान के पश्चात 15 वार्डों का मतदान का ब्यौरा निम्नानुसार है पिथौरा नगरपंचायत में शाम 5 बजे तक कुल 7214 मतदाताओं में 5680 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जो कि 78.73 प्रतिशत रहा। वही विभिन्न वार्डों का मतदान का ब्यौरा निम्नानुसार है-
वार्ड क्रमांक 1 मतदाता 512 मत पड़े 433 , वार्ड क्रमांक 2 मतदाता 398 मत पड़े 348 , वार्ड क्रमांक 3 मतदाता 441मत पड़े 365 , वार्ड क्रमांक 4 मतदाता 590 मत पड़े 452 , वार्ड क्रमांक 5 मतदाता 534 मत पड़े 381 , वार्ड क्रमांक 6 मतदाता 536 मत पड़े 384, वार्ड क्रमांक 7 मतदाता 482 मत पड़े 387 , वार्ड क्रमांक 8 मतदाता 442 मत पड़े 376 , वार्ड क्रमांक 9 मतदाता 493 मत पड़े 384 , वार्ड क्रमांक 10 मतदाता 647 मत पड़े 521 , वार्ड क्रमांक 11 मतदाता 465 मत पड़े 395 , वार्ड क्रमांक 12 मतदाता 495 मत पड़े 423 , वार्ड क्रमांक 13 मतदाता 377 मत पड़े 307 , वार्ड क्रमांक 14 मतदाता 418 मत पड़े 382 , वार्ड क्रमांक 15 मतदाता 384 मत पड़े 333 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!