सरायपाली: अंचल के गेसमोती को मिली पीएचडी की उपाधि


सरायपाली( काकाखबरीलाल).अखिल भारतीय अघरिया समाज की केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती गेसमोती पटेल ने द्वारा आई एस बी एम यूनिवर्सिटी नावापारा जिला गरियाबंद के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड ह्यूमिनिटीज के अंतर्गत संस्कृत विषय में कालिदासीय महाकाव्यों में प्रकृति परिभावना : एक समीक्षात्मक विवेचन पर थीसिस प्रस्तुत कर डॉक्टर ऑफ फिलासफी (पीएचडी) की डिग्री हासिल की है। डॉ. श्रीमती पटेल वर्तमान में शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में व्याख्याता डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर श्रीमती पटेल ने इसे अपने गुरू की कृपा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना यह शोध डॉ. शीला खुटिया के निर्देशन एवं संरक्षण के साथ-साथ डॉ. डायमण्ड साहू के मार्गदर्शन से सम्पन्न किया है। इस शोध प्रबंध को सम्पन्न करने में आई. एस.बी. एम. विश्वविद्यालय नवापारा, कोसमी, छुरा के प्रेरणा स्रोत डॉ. विनय अग्रवाल कुलाधिपति डॉ. आनन्द महलवार कुलपति, कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल, विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. एन. के. स्वामी, कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ गरिमा दीवान इत्यादि उक्त सभी का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त हुआ।


























