सरायपाली

बलौदा:खाना बनानें नही आता है कहकर हाथ मुक्का से पिटाई

बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रूकनी प्रधान ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम खोखेपुर में रहती है कक्षा 09वीं तक पढी लिखी है गृहणी है कि दिनांक 22/04/2024 के सुबह करीबन 07.00 बजे  घर में  पति केशनाथ प्रधान नें तुमको खाना बनानें नही आता है कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं धक्का दे दिये जिससे घर के दरवाजा के चौखट में टकरानें से  माथा में चोट आकर खून निकलनें लगा। इस घटना को अपनें माता-पिता को बताओगी तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगे।  पति द्वारा गाली-गलौच देने से  बहुत बुरा लगा है एवं चोट लगनें से माथा में दर्द हो रहा है।  पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!