महासुमंद
तेदुकोना: ताला तोड़कर कीमती सामान ले उडे़ चोर


तेदुकोना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में बुंदराम नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शिकारीपाली थाना तेन्दुकोना का रहने वाला है। दिनांक 20/04/2024 को शाम करीब 05 बजे स्वयं एवं पत्नि समुंदर बाई नायक की अनुपस्थिति में कोई अज्ञात चोरों के द्वारा घर का सामने का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर कमरे में रखे सूटकेस से नगदी रकम 1,00,000/- रूपये जिसमें 200-200 के तीन बंडल कुल 60,000/- रूपये एवं 500 के 80 नोट जुमला 40,000/- रूपये कुल 1,00,000/- रूपये एवं टिन के पेटी में रखे को ताला तोडकर 01 तोला का सोने का झुमका एवं 01 तोला सोने का पत्ती एवं गेंहू दाना वाला सोने का माला तथा 02 जोडी चांदी की पैर पट्टी लगभग 30 तोला जुमला कीमती नगदी सहित 1,85,000/- रूपये का चोरी कर ले गये हैं पुलिस ने 380-IPC, 454-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



AD#1




















