केदुवाँ के साप्ताहिक बाजार में खुलेआम चलता है जुआ

काकाखबरीलाल,सरायपाली। साप्ताहिक बाजार का उपयोग अब व्यापारी सामान बेचने के अलावा ताशपत्ती खेलने के लिए भी कर रहे हैं, जिसका नजारा आज गुरूवार को केदुवां के साप्ताहिक बाजार में देखने को मिला. 52 पत्ती ताश में हार जीत का खेल अधिकतर चोरी छिपे वीरान जगहों पर ही जुआरी खेलते हैं, लेकिन भरे बाजार के बीच आज इस तरह के कार्य को अंजाम दिया गया. दिलचस्प बात तो यह है कि सब्जी बेचने एवं लेने आए सैकड़ों लोगों ने उन्हें जुआ खेलते देखा लेकिन किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी.
साप्ताहिक बाजार में अनेक लोगों के बीच अगर कोई इस तरह के कार्य को अंजाम देते हैं तो उसका बुरा असर लेन-देन करने वालों पर भी पड़ता है. कुछ लोगों ने बताया कि अधिकतर साप्ताहिक बाजारों में समय पूर्व पहुंचने वाले व्यापारी ग्राहकों के आने से पहले का समय जुआ खेलने में व्यतीत करते हैं. आज भी कुछ इसी तरह से सब्जी एवं अन्य सामानों की दुकानों के लिए पहुंचे विक्रेता ताशपत्ती खेलते हुए नजर आए. इस तरह बीच बाजार में जुआ खेलने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सब्जी खरीदने वालों एवं बाजार करने वालों को प्रयास करना चाहिए, ताकि छोटे बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों पर इसका बुरा असर न पडेÞ. पुलिस तक उनकी शिकायत नहीं पहुंचने एवं उन पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने के कारण वे लोग बेखौफ होकर जुआ खेलने का कार्य कर रहे हैं.


























