सरायपाली
सरायपाली :आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली। प्रतिभा आईटीआई बालसी में 25 से 29 नवम्बर तक पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कोपा एवं
इलेक्ट्रीशियन के छात्र-छात्राओं द्वारा 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, क्रिकेट, कबड्डी, कैरम, कुर्सी दौड़, चैस, बैडमिंटन अनेक प्रकार के खेलों में भाग लिया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को खेल के महत्व को समझाया। इस मौके पर प्राचार्य विजय प्रकाश प्रधान, राजेंद्र चौधरी, दमयंती पटेल, मुकेश पटेल, रमा रवानी, कुशांक शर्मा आदि मौजूद रहे।
AD#1




























