छत्तीसगढ़

महासमुंद: अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 12 दिसम्बर को

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य घनश्याम साहू ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में 12 दिसम्बर 2022 को सुबह 09ः00 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला का उद्देश्य स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहित करना है। योजनांतर्गत आयोजित किए जाने वाले अप्रेंटिसशिप में पोर्टल
www.apprenticeship.gov.in
पर उद्योग/प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया जा सकता है। जिससे आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी को रोजगार अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि मेले में जिले के समस्त उद्योग/प्रतिष्ठान अप्रेंटिसशिप/प्लेसमेंट रखने के लिए सम्मिलित हो सकते है। साथ ही आई.टी.आई. उत्तीर्ण युवा भी भाग ले सकते है। अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए इच्छुक उम्मीदवार समस्त दस्तावेज के साथ 12 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से संस्था में उपस्थित हो सकते है। अप्रेंटिसशिप मेला के दौरान पोर्टल में स्पाट पंजीयन की सुविधा आई.टी.आई. कैम्पस रहेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था महासमुंद में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!