सुवा दल छपोराडीह का राज्य स्तर के लिये चयन

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। जय सुवा गौरी गौरा सुवा दल छपोराडीह(सिरपुर) का चयन नेशनल ट्रायवल डांस फेस्टिवल 2019 के अंतर्गत 15 दिसम्बर को साउथ सेंट्रल गार्डन नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिये हुआ है | संस्था के संचालक एवं गायक बाबूलाल ध्रुव द्वारा बताया गया कि सुवा दल इसके पूर्व विगत माह जिला स्तरीय प्रतियोगिता महासमुन्द में द्वितीय स्थान,संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मैनपुर में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुका है तथा इसके पूर्व दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग ले चुके है तथा छ.ग.के विभिन्न जिलों में अपनी प्रस्तुति दे चुके है सुवा दल द्वारा छ.ग.की संस्कृति को संजोये हुये कर्मा,सुवा,ददरिया एवं आदिवासी संस्कृति से संबंधित लोकनृत्य गीत एवं प्रहसन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते है संस्था के अध्यक्ष गैंदराम ध्रुव ने बताया कि इस दल में 25 सदस्य है साथ ही दल में ज्यादातर लोग आदिवासी है जो कई वर्षों से सुवा गीत कर्मा ददरिया के माध्यम से अपनी छ.ग.की संस्कृति को बचाने एवं संदेश देने का काम कर रही है |

























