पिथौरा

गोंडवाना कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न…समापन में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग आबकारी एवं जिला प्रभारी मंत्री कावासी लखमा…

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। सर्व आदिवासी समाज द्वारा देश में आयोजित होने वाले प्रो कबड्डी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को 16 टीम बनाकर विभिन्न आनरो द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुढान शाह की स्मृति में गोंडवाना कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम जामपाली (पिथौरा) में किया गया है।
प्रतियोगिता का समापन दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग आबकारी एवं जिला प्रभारी मंत्री कावासी लखमा थे । अध्यक्षता नवल सिंह मंडावी (पूर्व कलेक्टर) प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा ने किया ।


विशेष अतिथि के रूप में विधायक विनोद चंद्राकर, मोहित ध्रुव सदस्य मध्य क्षेत्र प्राधिकरण, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, कमलेश ध्रुव प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती बसंत ठाकुर जिला अध्यक्ष, एसपी ध्रुव महासचिव, श्रीमती नोविना अमृत जगत जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती सत्यभामा केडी नाग अध्यक्ष जनपद पिथौरा, श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव उपाध्यक्ष जनपद महासमुन्द ,श्रीमती हेमलता बरिहा सरपंच जामपाली,दिनेश रावल प्रदेश सचिव,मनराखन ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष थे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कबड्डी कप खेल गोंडवाना लैंड वर्ष में क्रिकेट की लोकप्रियता के बाद में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल होता जा रहा है कबड्डी खेल का जन्मदाता गोंडवाना लैंड है, लेकिन आज इसकी लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है ।
आज हमारे देश में प्रो. कबड्डी जैसे आयोजन के माध्यम से विदेशों के खिलाड़ी भी हमारे देश में आकर कबड्डी का खेल खेल रहे हैं और इस खेल को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है कबड्डी खेल का सबसे बड़ा रोमांच यह होता है कि कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी से ज्यादा उत्साह देखने वाले के मन में होता है इस खेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 15-20 मिनट का यह खेल आदमी को रोमांचित और आनंदित कर देता है । उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि प्रो. कबड्डी टी.वी. में देखने को मिलता था आज आपके ग्राम में लाइव प्रो. कबड्डी देखने का सौभाग्य मिला ।


मैच के दौरान स्कूल शिक्षा एवं आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेम साय टेकाम कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री टेकाम जी ने आयोजक समिति को बधाई देते हुए कहा कि गोंडवाना कप प्रो. कबड्डी के माध्यम से गोंडवाना के राजा महाराजा गोंडवाना कर्म भूमि को याद करने के लिए एक बहुत ही सराहनीय आयोजन किया गया है ।
शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने आयोजक समिति को 50 हजार रूपये देने का घोषणा किया । मंत्री कवासी लखमा ने आयोजन समिति को 40 हजार रुपये नगद दिया एवं आगामी वर्ष मे गोंडवाना कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 1 लाख रुपये देने का घोषणा किया ।
प्रथम विजेता गोंडवाना पैन्थर आनर चेतन ध्रुव को 40,000 नगद एवं कप थाना प्रभारी पिथौरा कमला पुसाम द्वारा दिया गया
द्वितीय बार राज के बघवा आनर खिलावन सिंह ध्रुव को 30,000 रुपये नगद व कप समाज प्रमुख रामरतन ध्रुव द्वारा दिया गया
तृतीय बेलर टायगर आनर नरेन्द्र दीवान को 20,000 रुपये नगद व कप लेखराम ठाकुर थाना प्रभारी पटेवा द्वारा दिया गया
चतुर्थ गोंडवाना के शेर आनर सोनू ध्रुव को 10,000 रुपये व कप विश्राम ठाकुर युवा नेता के द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम का संचालन रामअवतार ध्रुव टीआई एवं आभार पूर्व सरपंच जगत ने किया ।
इस अवसर पर उमराव सिंह ध्रुव, आज्ञाराम ठाकुर, दुलार सिंह ध्रुव, अरुण कुमार ध्रुव, हरिहर सिंह नाग, तुलसी दीवान, योगेश कुमार ध्रुव,भानुप्रताप ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, दशरथ बरिहा, श्याम कुमार नेताम, जगबंधु कौध कृष्णा ध्रुव, नरेश ध्रुव ,पालेश्वर सिंह ठाकुर , लुकेश ध्रुव , बुधराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आसपास के लोग कबड्डी देखने के लिए उपस्थित थे।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!