रायपुर

प्रदेश के कई प्राईवेट अस्पताल में आयकर विभाग ने दी दबिश

(रायपुर काकाखबरीलाल).

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो अस्पतालों में आयकर विभाग की टीम ने देर रात दबिश दी है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें चौबे कॉलोनी के भागवत हॉस्पिटल और डॉ. जाऊलकर के नर्सिंग होम में पहुंचकर दस्तावेज खंगाल रही है। आयकर विभाग के छापे की खबर से हड़कंप मच गया है।
दोनों अस्पतालों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल भवन और निवेश की स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। मरीजों से ली जाने वाली फीस और रसीद के रिकॉर्ड भी खंगाली जा रही है। जांच में आयकर विभाग के 15 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।  आगे भी कई निजी अस्पतालों पर दबिश दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। आयकर विभाग को अस्पतालों में आयकर विवरणी में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। इससे पहले आयकर विभाग की टीम रायपुर के पांच सराफा कारोबारियों के यहां दबिश दे चुकी है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दोपहर में कवर्धा जिले में भी आयकर विभाग के 22 अधिकारियों की टीम ने विभिन्न् अस्पतालों में दबिश दी थी। कवर्धा के रूपजीवन हॉस्पिटल, परिहार हॉस्पिटल और स्नेहा क्लीनिक में छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!