स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी: गायत्री यादव

26 जनवरी 2019
काकाखबरीलाल । गणतंत्र दिवस कि 70वीं वर्षगाठ के शुभ अवसर पर ग्राम छिबर्रा के महिला स्व सहायता समुहों द्वारा शहिद नोहर सिह ठाकुर स्मारक स्थल में महिला स्व सहायता समुहों ने साफ सफाई की। इस अवसर पर नाबार्ड कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री यादव ने कहा कि महिलाओं द्वारा गणतंत्र दिवस की पावन अवसर पर आयोजित यह अत्यंत पुनीत कार्य है। महिलाए अपनी नैतिक सामूहिक जिम्मेदारी से गांव को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समझे। यदि हमारे गांव को स्वच्छता की श्रेणी में आगे लाना है, तो हर एक व्यक्ति को एक संकल्प के साथ प्लास्टिक थैलियों के उपयोग का बहिष्कार करना होगा। उन्होंने महिलाओं से प्रतिदिन कचरे का सही निपटान एवं साफ-सफाई करने कि अपिल की।

जागृति स्व सहायता समुह अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू ने महिलाओं को स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही कहा कि स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है। सकारात्मक सोच के साथ घर-आंगन, मोहल्ले व सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाये रखने में आगे आने को कहा।
सफाई अभियान में गायत्री यादव, नंदिनी साहू, नीरबाई यादव, ललीता निर्मलकर, मनिषा यादव, चंद्रिका सिन्हा, हिरौदी बाई सिन्हा, सतबाई यादव आदि शामिल थे।


























