सरायपाली : घर के सामने बने झोपडी मे लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली ( काकाखबरीलाल). सिघोंड़ा पुलिस को दिनांक 07 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिंघोडा का मनीराम मिरी नामक व्यक्ति अपने घर के सामने बने झोपडी मे लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान ग्राम सिंघोडा आरोपी के घर के सामने बने झोपडी के पास पहूंची तो शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये तथा मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार मौके पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीराम मिरी पिता स्व. नरसिंग मिरी उम्र 45 साल जाति घंसिया साकिन सिंघोडा थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी होना बताया जिसके पास से दो नग गोवा का पौवा की खाली शीशी जिसमे लगभग20 मिली शराब भरी हुई व दो नग
डिस्पोजल गिलास जिसमे शराब की गंध आ रही थी मिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
































