बसनासरायपाली

आज श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में लगेगा विशाल हृदय रोग परामर्श शिविर, रायपुर के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जोगेश विश्नदासानी देंगे सेवाएं

​भंवरपुर। क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं के सटीक परामर्श व इलाज के लिए अब स्थानीय लोगों को बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आपके शहर भंवरपुर में एक विशेष हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन होने जा रहा है।

​इस शिविर में रायपुर के सुप्रसिद्ध परमानन्द हॉस्पिटल (Paramanand Hospital) के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जोगेश विश्नदासानी [MBBS, MD, DM (Cardiology) – Interventional Cardiologist & Physician] अपनी सेवाएं देंगे।

​शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारियां:

  • ​दिनांक: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
  • ​समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • ​स्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर, सरायपाली रोड (छत्तीसगढ़)

​शिविर का उद्देश्य

​”दिल के सवालों का सही जवाब, हमारे हृदय रोग विशेषज्ञ के पास” और “दिल की सेहत, आपका विश्वास, हमारी जिम्मेदारी” के ध्येय वाक्य के साथ इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छाती में दर्द, घबराहट, सांस फूलना, हाई बीपी और दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ डॉक्टर से सीधे परामर्श ले सकेंगे।

​रजिस्ट्रेशन एवं संपर्क सूत्र

​शिविर में भीड़ से बचने और समय पर परामर्श प्राप्त करने के लिए आयोजकों द्वारा अग्रिम रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। मरीज नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं:

  • ​79873-38783
  • ​77720-56711

​

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!