रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता 14 जुलाई को बसना में देंगे परामर्श

बसना। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को रक्त संबंधी विकार एवं कैंसर रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आदम्य गुप्ता सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
शिविर के दौरान खून की कमी (एनीमिया), बार-बार रक्त चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, डब्ल्यूबीसी (WBC) की कमी, सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर (AML, CML) सहित विभिन्न रक्त एवं कैंसर संबंधी रोगों की जांच और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में आधुनिक लैब सुविधाओं के साथ अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत देखभाल और कैंसर रोगों की विस्तृत जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गंभीर एवं लंबे समय से रक्त संबंधी समस्याओं या कैंसर से पीड़ित मरीजों से समय रहते इस विशेषज्ञ परामर्श शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
शिविर का आयोजन अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में किया जाएगा। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 7770868473, 7773086100 एवं 8461811000 पर संपर्क किया जा सकता है।
































