सरायपाली

सारायपाली में 12 जुलाई को मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवाडे देंगे परामर्श

सारायपाली। शिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में 12 जुलाई 2026, रविवार को रायपुर के उमिला मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रसिद्ध मूत्र रोग विशेषज्ञ (यूरोलॉजिस्ट) डॉ. पंकज नरवाडे मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे। परामर्श शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
डॉ. नरवाडे (MBBS, MS, MCh- Urology) किडनी, मूत्राशय एवं प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ हैं। शिविर में प्रोस्टेट रोग, किडनी एवं मूत्राशय की पथरी, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन, मूत्र संक्रमण (UTI), पेशाब में खून आना, पुरुषों की यौन एवं प्रजनन संबंधी समस्याएं, हाइड्रोसील, हर्निया, फिमोसिस (सुन्नत) तथा अन्य मूत्र रोगों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध रहेगा।
शुभा नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को इस प्रकार का विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि क्षेत्र के लोगों को महानगर जाने की आवश्यकता न पड़े और स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सके।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों एवं उनके परिजनों से समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!