सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला नवरंगपुर व मोहदा में न्योता भोज का आयोजन



सरायपाली( काकाखबरीलाल).प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शास. प्राथ.शाला नवरंगपुर के प्रधान पाठक दीपक कुमार पटेल,सहायक शिक्षक सेतराम, नायक, अशोक पटेल एवं शास.प्राथ.,उच्च प्राथ.शाला के सहायक शिक्षक निशा पटेल द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया । न्योता भोज में दाल,चावल,मिक्स सब्जी,पापड़ सभी बच्चों को दिया गया। सभी बच्चों ने न्योता भोज ग्रहण कर खुशी से झूम उठे। शास. प्राथ. एवं उच्च प्राथ.शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिका,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त सदस्य उपस्थित थे । साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न खुशी के अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।


























