बसना: गाली गलौज कर धमकी मामला दर्ज

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।गंगाराम बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलटिकरी में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 01.04.2026 को दोपहर करीबन 16.00 बजे मे गांव के सरतरीन देवी के यहां नवरात्रि मन्नत बकरा पार्टी दे रहा था में उस पार्टी में लोगो के व्यवस्था करने में लगा था उसी पार्टी में खाना खाने के लिए परिवार के लोगो को आमंत्रित किया था जिसमे बहनोई लोग आये हुए थे छोटे बहनोई मनोज बरिहा को सफेद लाल बरिहा के द्वारा बडेसाजापाली लेकर गया हुआ था जब घर वापस आया तो बहनोई मनोज बरिहा के आंख के पास एवं पैर में चोट देखकर मेरे दीदी गंगाबाई बरिहा के द्वारा सफेद लाल बरिहा को क्या हुआ है जो तु डेटाल मनोज बरिहा के आंख में डाल रहा है कहने पर दीदी को हाथ उठया एवं गाली गलौज करने लगा तो दीदी को गाली देते हुए सुनने पर में उसे क्यो गाली दे रहा है कहकर सफेद लाल बरिहा को बोला तो स्वयं को बांस के डंडा से मारने लगा जिससे बांए गले एवं दाहिने हाथ मे चोट लगा है एवं दर्द हो रहा है सफेद लाल बरिहा के द्वारा स्वयं को गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया एवं एक घंटा बाद फिर से आया गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा घटना को गौतम विश्वकर्मा, गंगाबाई बरिहा तथा मुनेश्वर बरिहा देखे सुने है गंदी गंदी गालिया सुनने से बहुत बुरा लगा है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज विवेचना में लिया है।




























