महासुमंद
महासमुंद: दुकान में चोरों ने बोला धावा ले उड़े नगदी रकम जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत दुकान में चोरी का मामला सामने आया है।अभय राज लुनिया ने पुलिस को बताया कि वह घासीदास वार्ड नं. 22, आश्रम कालेज रोड़ महासमुन्द, तहसील व जिला-महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है। दुकान देवचंद फैशन के नाम से रायपुर रोड़ महासमुन्द में स्थित है। दिनांक 31 मार्च 2026 की रात को समय लगभग 3.00 बजे दुकान में चोरी हुई है, मिलान करने पर अज्ञात चोरो द्वारा दुकान से 40,000/- (अक्षरी चालिस हजार रूपये) नगद चोरी हुई और गल्ले में केश बाक्स को वो पूरा लेकर चले गये। दुकान के सामने लक्ष्मी च्वाईस सेन्टर मालिक मोहन यादव के दुकान में भी उसी समय अज्ञात चोरो के द्वारा 60,000/- (अक्षरी साठ हजार रूपये) की चोरी की गई है, जिसे मोहन यादव ने मुझे बताया है। पुलिस ने पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1

























