तुमगांव: गाली गलौज कर पत्थर से मारपीट

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर पत्थर से मारपीट करने का मामला सामने आया है।दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अछोली थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है। कक्षा 12 वी तक पढाई किया है, ड्रायवरी का काम करता है दिनांक 01/04/26 को घर में था दादी के दशगात्र कार्यक्रम की निमंत्रण देने अपने दोस्त धवज निषाद के मोबाईल नंबर को डायल किया गलती से मोबाईल नंबर मिस्टेक हो गया जो गांव के नरेन्द्र ध्रुव के पास लग गया तु कौन है किससे बात करना चाह रहा है क्यो मेरे पास लगाया है तु चित्ररेखा चंद्राकर खादान के पास आ कहने पर चित्ररेखा चंद्राकर के खादान के पास रात्रि 8.30 बजे पहुंचा जहां नरेन्द्र ध्रुव और उसके साथी रवि यादव जो वहां बैठे थे देखते ही क्यो हमारे पास फोन लगाया था कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज करने लगे और दोनो ने मारपीट किया नरेन्द्र ध्रुव वहां पडे पत्थर को उठाकर सिर में मारपीट किया जिससे जिससे सिर के माथा के उपर सिर के बांये भाग में चोट आकर खुन निकला है जाते जाते जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को धवज निषाद देखे सुने व बीच बचाव किया है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























