महासुमंद

तेदुकोना:नाबालिग छात्रा घर से लापता जानिए मामला

तेदुकोना। चौकी बुंदेली क्षेत्र के ग्राम मोहंदा से 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा आसपास, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश किए जाने के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार ग्राम मोहंदा निवासी कमलेश साहू ने 25 सितंबर को चौकी बुंदेली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 21 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। वह कक्षा 11वीं में अध्ययनरत है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला।
पुलिस ने नाबालिग के गुम होने के मामले में गुम इंसान क्रमांक 35/26 दर्ज कर पतासाजी शुरू की। मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका को देखते हुए बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए जिले के विभिन्न थाना-चौकियों एवं संबंधित शाखाओं को सूचना भेजी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!