महासुमंद

महासमुंद : गाय छुड़ाने गए कांजी हाउस में शिक्षक की रखवारों ने की पिटाई

गाय छुड़ाने गए कांजी हाउस में शिक्षक की रखवारों ने पिटाई कर दी। मामला बुंदेली का है। 300 रुपए की मांग करने पर शिक्षक ने रखवारों को नहीं दिए तो उसकी पिटाई कर दी। ग्राम बुंदेली निवासी लेखराम रात्रे शासकीय प्राथमिक शाला सोहागपुर में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 11 अगस्त को घर की एक बछिया को कांजी हाउस में था।उसे छुड़ाने के लिए कांजी हाउस रखवारों को बुलाया उसी समय गांव के गाय आने पर उसे घर में रखने के लिए घर वापस चला गया। उसके बाद फिर से रखवारों को बुलाने गया तब प्यारे लाल प्रभाकर पिता सम्पत एवं कन्हैय्या लाल बंजारे दोनों आए और बछिया को छुडाने के लिए 300 रुपए मांगे, नहीं देने पर गाली गलौच कर अपने हाथ में रखे डंडे से पिटाई कर दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!